बिसौली। नगर में कोतवाली पुलिस द्वारा कावड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने स्वयं कावड़ियों और उनके वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए। यह पहल कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से की गई है। श्री मिश्रा ने कहा कि श्रावण मास में चल रही कावड़ यात्रा के दौरान रात के अंधेरे में काम दृष्टता के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कावड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की है कि वह टॉर्च रिफ्लेक्टिंग जैकेट और रिफ्लेक्शन स्टिकर का भी उपयोग करें। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।
im khan
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
