8:16 pm Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली कक्षा 6 की छात्रा, 2 दिन बाद बिल्सी में मिली।

बिल्सी: पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली कक्षा 6 की छात्रा, 2 दिन बाद बिल्सी में मिली।

बिल्सी बदांयू 3 अगस्त।

पिता की डांट और पिटाई से आहत होकर घर से निकली कक्षा 6 की एक छात्रा को बिल्सी पुलिस ने 2 दिन बाद सुरक्षित बरामद कर लिया। छात्रा सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़ौआ की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पिता द्वारा डांट-फटकार और पिटाई किए जाने से नाराज होकर छात्रा घर से निकल गई थी। इसके बाद वह इधर-उधर भटकती रही। भटकते-भटकते वह गढ़ौली चौराहे होते हुए रविवार को बिल्सी पहुंच गई।

बिल्सी में अकेले घूम रही बालिका को देखकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम छात्रा को कोतवाली ले आई। पूछताछ में छात्रा ने अपना नाम और पता बताया।

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने मामले में काउंसलिंग करने की भी बात कही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों को अनुशासित करने के लिए डांट-फटकार जरूरी है, लेकिन अति करने से बच्चे घर से भागने जैसे कदम उठा लेते हैं। ऐसे में माता-पिता को संवाद के जरिए बच्चों की समस्या समझनी चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस