11:46 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

पंजाबी समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित स्तंभ श्री रामजस अनेजा का बेंगलुरु में निधन

बदायूं। पंजाबी समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित स्तंभ श्री रामजस अनेजा का बेंगलुरु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही बदायूं के पंजाबी समाज एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, श्री रामजस अनेजा का अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ही संपन्न होगा। वहीं उनकी अंतिम अरदास एवं उठाला का कार्यक्रम बदायूं में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी बाद में सार्वजनिक की जाएगी।रामजस अनेजा के निधन पर समाज के विभिन्न लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस