9:08 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली हाईवे पर डंपर से टकराई एम्बुलेंस, पांच घायल

बदायूं। बिनावर क्षेत्र में बरेली हाईवे पर गांव घटपुरी के निकट शनिवार शाम एक एम्बुलेंस डंपर से टकरा गई। हादसे के समय एम्बुलेंस बदायूं से बरेली जा रही थी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एम्बुलेंस में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दिलाई। गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस