बदायूं: 30 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जीरो पावर्टी, पंचायत भवन, विद्युतीकरण, खेल मैदान, गोवंश संरक्षण, गोवंश आश्रय स्थल, आवास सर्वे, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आईजीआरएस, आरआरसी निर्माण, पंचायत सहायक मॉनिटरिंग एवं फैमिली आईडी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए कार्ययोजना शत-प्रतिशत पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें। जिन विकास खण्डों में लक्ष्य अपूर्ण रहेंगे, उसके लिए संबंधित खण्ड विकास अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतवार कार्यस्थलों एवं पौधारोपण की सूचना कार्ययोजना में अंकित की जाए तथा सभी कार्यों का नियमित सत्यापन कराया जाए। उन्होंने जॉब कार्ड एवं आवास लाभार्थियों का सत्यापन कर प्रमाण पत्र जारी करने तथा गोवंश संरक्षण एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
