8:40 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

ब्लूमिंग डेल स्कूल की अंडर-14 बालिका क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन, आठ छात्राएं पदक विजेता बनीं

बदायूं, 28 जुलाई 2026।
ब्लूमिंग डेल स्कूल, बदायूं की अंडर-14 बालिका क्रिकेट टीम ने सी.बी.एस.ई. क्लस्टर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल, देहरादून में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में टीम की आठ प्रतिभाशाली छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया। पदक विजेता छात्राओं का विवरण इस प्रकार है—
◆ अक्षिता सिंह – स्वर्ण पदक
◆ खुशी रानी – रजत पदक
◆ संजना – रजत पदक
◆ जुनायरा फातिमा – रजत पदक
◆ अरुषि साहू – कांस्य पदक
◆ खुशी – कांस्य पदक
◆ कनक गुप्ता – कांस्य पदक
◆ मानसी वर्मा – कांस्य पदक
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी पदक विजेता छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री ज्योति मेहंदी दत्ता, प्रेसिडेंट श्रीमती पम्मी मेहंदी दत्ता, मैनेजिंग हेड्स श्री ईशान मेहंदी दत्ता एवं श्रीमती श्वेता मेहंदी दत्ता तथा प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह राठौर ने सभी विजेता छात्राओं को व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने छात्राओं के अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले समय में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विद्यालय परिवार ने टीम के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए इस सफलता को पूरे ब्लूमिंग डेल परिवार के लिए गर्व का विषय बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस