मदर एथीना स्कूल के कक्षा 10वीं के 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 20 विद्यार्थियों एवं 12वीं के आठ मेधावी विद्यार्थियों को अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘भविष्य ज्योति’ कार्यक्रम के अंतर्गत बोर्ड परीक्षा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भव्य रूप से सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी समारोह में जिलाधिकारी महोदय अवनीश रॉय, एस0एस0पी0 महोदया अंकिता शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, डी0आई0ओ0एस0 महोदय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उनकी शानदार सफलता की सराहना की गई तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कक्षा-12 के अभिनव पाठक ने विद्यार्थियों के साथ टाइम मैनेजमेंट के विषय में अपने विचार और अनुभव भी साझा किए।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपने प्रेरणादायी संदेश में कहा- ‘‘यह सम्मान हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित जीवन और अध्यापकों व अभिभावकों के अटूट मार्गदर्शन का प्रतिफल है। हमें अपने सभी टॉपर्स पर अत्यंत गर्व है और हम उनके उज्ज्वल, सफल एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हैं; वे यूँ ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और समाज का नाम रोशन करें।’’
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
