।
थाईलैंड की यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दिए ग्लोबल करियर के गुर, स्कॉलरशिप और शोध के अवसरों पर दी जानकारी।
उझानी, बदायूं 24 जुलाई।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए बदायूं जनपद का पहला अंतरराष्ट्रीय करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र में छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा, वैश्विक करियर संभावनाओं और छात्रवृत्ति के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में थाईलैंड की पाथुमथानी यूनिवर्सिटी से आए डॉ. चयारनिथसर खानीजोर ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, नए पाठ्यक्रमों, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र, छात्रवृत्ति के अवसरों तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
डॉ. खानीजोर ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में छात्रों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार करियर चुनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का संदेश दिया।




इस अवसर पर करियर विशेषज्ञ शोभित डे और सुश्री साक्षी ने भी छात्रों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने उच्च शिक्षा के विकल्प, व्यक्तित्व विकास, विदेश में पढ़ाई के लिए जरूरी तैयारियों और आवेदन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
सत्र के दौरान छात्रों ने विदेश में पढ़ाई, वीजा प्रक्रिया, लागत और रोजगार के अवसरों को लेकर उत्साह के साथ सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने सरल भाषा में सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम के समापन पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्य श्रीमति मीनाक्षी शर्मा ने अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने कहा,
“एपीएस इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों के समग्र विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं करियर के अवसरों से अवगत कराना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से विद्यालय भविष्य में भी ऐसे करियर काउंसलिंग सत्र, विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा, ताकि हमारे विद्यार्थी विश्वस्तरीय अवसरों का लाभ उठाकर अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें।”
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बदायूं में पहली बार आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सत्र ने छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा के नए आयामों से परिचित कराया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ तथा उनके भविष्य को लेकर नई सोच और आत्मविश्वास जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
