मदर एथीना स्कूल के कक्षा-10वीं व कक्षा-12वीं के टॉपर्स को जिलाधिकारी द्वारा ‘एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया
मदर एथीना स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने एक बार फिर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। ‘दैनिक जागरण’ द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘एजुकेशन एक्सीलेंसी अवार्ड’ समारोह में कक्षा-10वीं के विभोर गुप्ता, लक्ष्य कुमार बघेल और लावन्या सिंह, तथा कक्षा-12वीं के के धु्रव कुमार, न्यासा वैश्य, सिद्धार्थ गुप्ता एवं मोनिका शाक्य को बदायूँ के जिलाधिकारी महोदय श्रीमान अवनीश रॉय द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में जिलाधिकारी महोदय ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम छूने के लिए प्रेरित किया। जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंका का समाधान भी किया।


इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी अटूट लगन, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा हमारे मेधावियों का सम्मानित होना पूरे मदर एथीना परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
