2:41 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुआ वामा सारथी का कैरियर काउंसलिंग पर आधारित कार्यक्रम

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार पुलिस लाइंस बदायूं में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस परिवार जनों के कल्याणार्थ माह जुलाई 2026 में बच्चों एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके उज्जवल भविष्य को उचित मार्गदर्शन हेतु कैरियर काउंसलिंग का आयोजन पुलिस लाइंस स्थित सभागार में संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी रहे जिन्होंने एकाग्रता बढ़ाने, स्वस्थ रहने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के संबंध में आवश्यक प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया।
विद्यार्थियों को कक्षा 8 करने के उपरांत शीघ्र ही रोजगार प्राप्त करने हेतु आईटीआई प्रशिक्षण लेने और अच्छे रोजगार प्राप्त करने के लिए कक्षा 9 और 10 की पढ़ाई करने के बाद जीटीआई करने, डॉक्टर बनने के लिए कक्षा 11 व 12
में भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान विषय को तन्मयता के साथ पढ़कर नीट की परीक्षा में सम्मिल होने, इंजीनियर बनने के लिए कक्षा व 11 व12में फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय को तैयार करके जे ईई परीक्षा में सम्मिलित होने तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने या बैंकर बनने के लिए वाणिज्य विषय में अध्ययन करने की सलाह दी।
रोजगार के साथ-साथ अध्ययन जारी रखने के लिए एनआईओएस के विषय में भी जानकारी दी गई।
विवेक जौहरी ने अपने उद्बोधन में कहा आप पढ लिख कर अच्छे डॉक्टर,इंजीनियर,प्रशासनिकअधिकारी कुछ भी बने लेकिन इससे पहले एक अच्छे इंसान बने। अपने कर्तव्य को ईमानदारी के साथ निभाते हुए मानवता के कल्याण के लिए कार्य करते रहें।
पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं के प्रधानाचार्य शैलेंद्र बत्रा ने विद्यार्थियों को पैरामेडिकल कोर्सेज के बारे में भी विस्तार से समझाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम ने किया तथा अध्यक्षता प्रतिसार निरीक्षक श्री इंद्रजीत सिंह ने की और कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगंतुक जन के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.