बिसौली:नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में 2 पर FIR।
बिसौली बदांयू 19 जुलाई।
बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी नाबालिग बहन को गांव के राकेश पुत्र प्रकाश और राजीव पुत्र पर्वत, निवासी चिरौली, थाना पवांसा, जिला संभल चार पहिया वाहन से बहला-फुसलाकर ले गए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ले जाते समय नाबालिग करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक तिलक राम को सौंपी है। मामले की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

