6:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: अम्बेडकर पार्क तिराहे पर मजदूर से 33 हजार रुपये की जेबकतरी।

बदायूं: अम्बेडकर पार्क तिराहे पर मजदूर से 33 हजार रुपये की जेबकतरी।

बदांयू 19 जुलाई।

मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सैंजनी निवासी अरविंद पुत्र श्याम बिहारी ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बताया कि 18 जुलाई को वह कासगंज से मजदूरी के करीब 33,000 रुपये लेकर घर लौट रहा था।

आरोप है कि बदायूं अम्बेडकर पार्क तिराहे पर रोडवेज से उतरते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए।

अरविंद ने पुलिस से पैसे दिलाने की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक आकाश तोमर को सौंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस