4:05 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: दुकान से 18 हजार की नकदी पार, 2 पुरुष-1 महिला पर चोरी का आरोप

उझानी-बदांयू 18 जुलाई।

कोतवाली उझानी क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है। मोहल्ला साहूकारा कटरा निवासी प्रदीप कुमार की बिल्सी रोड पर पेंट्स की दुकान है, उन्होंने कोतवाली उझानी में तहरीर देकर 2 पुरुष और 1 महिला पर दुकान से 18 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित प्रदीप कुमार पुत्र दीनानाथ ने बताया कि वह घर पर ही दुकान चलाते हैं। 1 जुलाई मंगलवार शाम करीब 7 बजे दो पुरुष और एक महिला उनकी दुकान पर आए। सामान खरीदने के बहाने वह मुझे अंदर ले गये,इसी बीच एक पुरुष ने काउंटर पर रखे गल्ले से 18,000 रुपये नकद निकाल लिए और तीनों फरार हो गए।

प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना का वीडियो फुटेज उनके पास है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली उझानी पुलिस ने तहरीर मिलते ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस