11:08 pm Friday , 17 July 2026
BREAKING NEWS

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने 17 गोवंश पालकों को सौंपे सहायता राशि के चेक

गोवंश सहभागिता योजना के तहत भरण-पोषण के लिए 1.08 लाख रुपये की राशि वितरित

बदायूं। निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों के संरक्षण और उनके बेहतर भरण-पोषण को लेकर प्रशासन की ओर से संचालित योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत सुपुर्दगी में दिए गए गोवंशों के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कुल 17 गोवंशों के भरण-पोषण के लिए 1 लाख 8 हजार 390 रुपये की राशि के चेक लाभार्थियों को प्रदान किए। उन्होंने कहा कि गोवंशों की सुरक्षा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। शासन द्वारा चलाई जा रही सहभागिता योजना का उद्देश्य यही है कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिल सके और उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर मुकेश साहू, मोहित सक्सेना, नवैद, रजनेश, मनोज सक्सेना, राकेश आदि मौजूद थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस