बिल्सी: दिनांक 15/07/2026 को बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में कहानी सुनाओ एवं कहानी लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा पी.जी. से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्यारी आवाज में कहानियां प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । बच्चों ने हिन्दी व अंग्रेजी में विभिन्न विषयों से संबंधित शिक्षाप्रद कहानियां सुनाई और लिखी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दादा-दादी, नाना-नानी द्वारा सुनाई जाने वाली पुरानी कहानियां जो लुप्त हो चुकी हैं उन्हें पुनर्जीवित करना था। इस दौरान किसी ने देशभक्ति से सराबोर करने वाली कहानी सुनाई तो किसी ने हास्यपद कहानी सुना कर सभी का मनोरंजन किया।
कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में कक्षा पी.जी. से प्रियांश जैन, कक्षा एन.सी. से कृतिका , कक्षा के.जी. से अनिका खरे , कक्षा 1 से अखण्ड प्रताप, कक्षा 2 से अहान सिंह, कक्षा 3 से कृष्या सिंह कक्षा 4 से वेद यादव, कक्षा 5 से अल्वीना, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कहानी लिखो प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कनिष्का यादव, कक्षा 7 से राधिका गुप्ता , कक्षा 8 से यशिका सिंह, कक्षा 9 से मानवी वार्ष्णेय कक्षा 10 से अनन्या माहेश्वरी, कक्षा 11 से साक्षी ने कक्षानुसार प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों को अगर कहानी के माध्यम से चीजें सिखाई जाएं तो उनकी कल्पना नए रंग भर सकती हैं।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों की हौंसला अफजाई की और कहा कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे प्रतिभा के भंडार हैं इनमें केवल निखार लाकर सांचे में डालने की जरूरत है। इन प्रतियोगिताओं के द्वारा हम अपने बच्चों के मनोबल में वृद्धि करते हैं ताकि वे शुरू से ही मंच के भय से अपने आप को दूर रख कर अपनी प्रतिभा में निखार ला सकें।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी तथा निर्णायक मण्डल तुषा वार्ष्णेय, साजिद रजा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

