12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं पर एएसपी ग्रामीण ने की गोष्ठी, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बदायूं

पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं पर एएसपी ग्रामीण ने की गोष्ठी, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूँ। पुलिस लाइन बदायूँ के सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया की अध्यक्षता में पुलिस पेंशनर्स के साथ एक संवाद एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने सभी पेंशनर्स की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके प्रकरणों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान और उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
डॉ. हृदेश कठेरिया ने पुलिस पेंशनर्स की वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके अनुभवों को विभाग के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सभी पेंशनर्स को सम्मान और सहयोग का भरोसा दिलाया।
गोष्ठी में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री इन्द्रजीत सिंह सहित जनपद के अनेक पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य पेंशनर्स की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और उनके साथ बेहतर समन्वय बनाए रखना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस