1:25 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं:5 लाख दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला से मारपीट, घर से निकाला।

बदायूं:5 लाख दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला से मारपीट, घर से निकाला।

बदांयू 19 जुलाई।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पाल नगर निवासी अर्चना सिंह पत्नी मोहित कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अर्चना का आरोप है कि 6जून को पति मोहित कुमार, ससुर सुधीर कुमार, देवर रोहित, ननद रिया और प्रतिज्ञा ने एकराय होकर उसके साथ लात-घूसों और चप्पलों से मारपीट की। आरोप है कि मोहित ने गला दबाकर मारने की कोशिश की और सभी जेवर छीनकर उसे बेटे के साथ घर से धक्के देकर निकाल दिया।

ससुराल पक्ष ने कहा कि जब तक 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज नहीं दोगी तब तक घर में कदम मत रखना, नहीं तो जान से मार देंगे।
अर्चना ने बताया कि पहले भी पति उसे मोटरसाइकिल से गिराकर जान से मारने का प्रयास कर चुका है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर ईशा तोमर को सौंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस