6:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: जमीन के विवाद में बड़े भाई ने डंडों से पीटा, सिर फोड़ा, जान से मारने की धमकी।

बिल्सी: जमीन के विवाद में बड़े भाई ने डंडों से पीटा, सिर फोड़ा, जान से मारने की धमकी।

बिल्सी बदांयू 19 जुलाई।

घर की चारदीवारी के अंदर शुरू हुआ विवाद खून-खराबे तक पहुंच गया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ी कि बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुसाई निवासी विद्याराम पुत्र कुमरपाल शाक्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 जुलाई की रात वह घर पर था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई यादराम पुत्र कुमरपाल उसे देखते ही गाली-गलौच करने लगा।

विद्याराम ने जब मना किया तो बात और बिगड़ गई। आरोप है कि इसी दौरान यादराम और उसकी पत्नी गीता ने मिलकर विद्याराम को लात-घूसों और डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में विद्याराम के सिर में गंभीर चोट आई। आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद विद्याराम ने बिल्सी थाने में शिकायत दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी गई है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस