

मदर एथीना स्कूल के कक्षा-1 से 5 तक के विद्यार्थियों का विभिन्न पदों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रकृति को सुंदर व सुरक्षित रखने के लिए ‘ग्रीन गॉर्जियन‘ स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ‘वेस्ट वॉरियर‘ और पानी को संरक्षित करने के लिए और पानी के दुरूपयोग को रोकने के लिए ‘वाटर वॉचर‘ तथा विद्युत संरक्षण के लिए ‘इलैक्ट्रिसिटी सेवर‘ पद से विभूशित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने अपने पद को ग्रहण करते हुए बहुत ही उत्साह दिखाया और प्रसन्नता से पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने कहा कि बाल्यावस्था से ही विद्यार्थियों को कार्यभार देने से उनमें जीवन का भार वहन करने की क्षमता आती है और उनके अंदर आत्मविश्वास उत्पन्न होता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से इतर गतिविधियों में सहभागिता करके आनंदित होते है और भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनते है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
