मदर एथीना स्कूल में कक्षा-4 एवं कक्षा-5 के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शारीरिक क्षमता और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक रोमांचक ‘अंतर्सदनीय खो-खो प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें चारों सदनों के बालक-बालिकाओं हेतु अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल में खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन रणनीति, फुर्ती और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। सत्या, विवेका, शौर्य एवं कर्मा सदन के बीच हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंतर्गत कर्मा एवं शौर्य के फाइनल में कर्मा सदन द्वारा तथा बालिका वर्ग के अंतर्गत शौर्य एवं कर्मा के फाइनल में शौर्य सदन द्वारा विजय प्राप्त की गई। मैदान में गूँजती दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धक नारों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता ने बच्चों में आपसी तालमेल, अनुशासन और टीम वर्क की भावना को और मजबूत किया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने अपने संदेश में कहा कि खेल बच्चों में न केवल शारीरिक सहनशक्ति विकसित करते हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता और जीवन में कभी हार न मानने का जज्बा भी पैदा करते हैं।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
