6:21 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” शपथ का आयोजन

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने शपथ ली कि वे किसी भी प्रकार के मादक एवं हानिकारक पदार्थ का सेवन नहीं करेंगी तथा अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगी। साथ ही उन्होंने विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा के संकल्प को साकार करने तथा नशा-मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ और समाज को जागरूक करें, तो नशा-मुक्त एवं विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा एवं अवनिशा वर्मा के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने समाज में नशा-मुक्त जीवन का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया तथा “जय हिन्द” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस