4:14 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बैन में गुरु पूर्णिमा पर महंतों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

बदायूं। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शक्ति केंद्र दीन नगर शेखपुर के ग्राम बैन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम देवता मंदिर के महंत विनय कुमार तथा शिव मंदिर के महंत शोभाराम शर्मा का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनके समाज एवं धर्म के प्रति योगदान की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक राठी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक डॉ. अजीत सिंह, सुदीप चौहान, बूथ अध्यक्ष दिनेश पाल सिंह, अंकित सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस