राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ) संध्या सक्सेना के निर्देशन में दीक्षारंभ कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर “करियर काउंसलिंग: उच्च शिक्षा में रोजगार की संभावनाएं” विषय पर छात्राओं के लिए डॉ. बृजेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक कर उन्हें अपने भविष्य के लिए उचित करियर योजना बनाने हेतु प्रेरित करना रहा।
प्रस्तुतीकरण में छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रमुख विकल्पों, स्नातक के बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों तथा उनके माध्यम से उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। छात्राओं को विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग के अनुसार विभिन्न करियर विकल्पों से परिचित कराया गया। साथ ही सरकारी एवं निजी क्षेत्र, शोध एवं नवाचार, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा शिक्षण क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा वर्तमान समय के नए युग के करियर विकल्पों जैसे Artificial Intelligence एवं Machine Learning, Cyber Security, Digital Marketing, Data Analytics, E-Commerce एवं Entrepreneurship तथा Environmental Science एवं Green Jobs के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. वंदना, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. ऋषभ, डॉ. भावना सिंह सहित अन्य कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा तथा छात्राओं को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित दिशा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
