जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही राहुल कुर्मी ने दिया इस्तीफा
निजी कारणों का दिया हवाला, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव को सौंपा त्यागपत्र
बदायूं। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव एवं ग्राम आमगांव के पूर्व प्रधान राहुल कुर्मी ने पार्टी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने निर्णय के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव द्वारा मंगलवार को घोषित जिला कार्यकारिणी में राहुल कुर्मी को सदस्य जिला कार्यकारिणी की जिम्मेदारी दी गई थी। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद राहुल कुर्मी ने जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
राहुल कुर्मी इससे पहले समाजवादी पार्टी में जिला सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं और ग्राम आमगांव के पूर्व प्रधान रहे हैं।
राहुल कुर्मी ने फिलहाल इस्तीफे का कारण निजी बताया है। उनके इस फैसले के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।
“”
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
