3:56 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम

राजकीय महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ दिनांक 27 जुलाई 2026 को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ संध्या सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास के प्रति प्रेरित किया तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं से परिचित कराया। डॉ.ऋषभ भारद्वाज द्वारा
परिचय सत्र का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमें छात्राओं को महाविद्यालय के इतिहास, शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार, डॉ. वंदना, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. बृजेश कुमार डॉ. भावना सिंह, श्री सीताराम एवं श्री रोहित कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अर्चना पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशित छात्राओं ने महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं एवं शैक्षणिक वातावरण के संबंध में उपयोगी जानकारी प्राप्त की तथा आगामी सत्र के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा व्यक्त की।
दीक्षारम्भ कार्यक्रम के द्वितीय दिवस दिनांक 28 जुलाई 2026 का आरंभ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार के उद्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में शैक्षणिक क्रियाकलापों के साथ सह पाठयक्रम गतिविधियों में भी निरंतर प्रतिभाग करने की सलाह दी। डॉ भावना सिंह ने नव प्रवेशित छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सामान्य जानकारी के साथ महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम सहगामी गतिविधियां जैसे रेंजर्स राष्ट्रीय सेवा योजना क्रीडा विभाग की परिषद वार्षिकोत्सव आदि के बारे में विस्तार में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन व धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अर्चना पाण्डेय द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस