

बदायूं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद बदायूं में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई वितरित की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और राहगीरों व आम लोगों के बीच भी मिठाई बांटकर अपनी खुशी साझा की।
इस अवसर पर NSUI नेता अरबाज रजी ने कहा कि “धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लोकतंत्र को बचाने की एक नई शुरुआत हुई है।” उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज़ लगातार उठाई जाती रही है और अब सरकार को छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करते हुए शिक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार करने चाहिए।
वहीं, छात्र नेता फाज़िल चौधरी ने कहा कि NSUI भविष्य में भी छात्रों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भी मिठाई खाकर खुशी का इज़हार किया। यह आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शाज़िल अंसारी, समीर मंसूरी, मोहम्मद अर्श, हिमांशु, वरुण यादव, अंशुल मौर्य, गौरव, शिवम, मोहम्मद अनस, सोएब सिद्दीकी, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अयान सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र हित सर्वोपरि हैं और इसी उद्देश्य के साथ उनका लोकतांत्रिक संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
