8:43 pm Friday , 24 July 2026
BREAKING NEWS

गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस में पीछे से घुसा कंटेनर, बंद कंटेनर से निकलीं 29 भैंसें, 9 की मौत

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव बदायूं थाना क्षेत्र में गांव हसनपुर के सामने गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक बंद कंटेनर ने डबल डेकर प्राइवेट बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का परिचालक मुकीम पुत्र नन्हे निवासी मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल परिचालक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भेजा गया। दुर्घटना के बाद जब क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटाने की कार्रवाई की गई तो उसके अंदर कुल 29 भैंसें भरी मिलीं, जिनमें 9 भैंसों की मौत हो चुकी थी, जबकि शेष भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया और क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटाने के लिए क्रेन मंगाई। मामले में पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है तथा यह भी जांच की जा रही है कि कंटेनर में भैंसों का परिवहन नियमानुसार किया जा रहा था या नहीं। इस संबंध में पशु चिकित्सक सौमित्र कुमार ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक बस में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी थी इस बंद कंटेनर से निकलीं कुल 29 भैंसें पायी गयी जिसमें कि 9 की मौत हो चुकी थी

विज्ञापन एक्सप्रेस