बिनावर में घटपुरी पर गंगा एक्सप्रेस वे की टोल रोड धंसी, 5 दिन पहले भी हुआ था धंसान।
बदायूं,24 जुलाई।
बिनावर क्षेत्र के घटपुरी में गंगा एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए बनी टोल रोड का एक बड़ा हिस्सा तेज बारिश के चलते धंस गया। गनीमत रही कि हादसा दिन में हुआ, जिससे समय रहते टोल कर्मियों को इसकी जानकारी मिल गई और एक तरफ को बंद करके मरम्मत का काम शुरू कराया गया।
टोल रोड धंसने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क के नीचे से पानी बहता हुआ साफ देखा जा सकता है।
चार दिन पहले हुई तेज बारिश के दौरान ही टोल के शौचालय वाली साइड की जमीन भी धंस गई थी। वहां हड़कंप मच गया था क्योंकि बहता हुआ पानी सड़क के नीचे बने गड्ढे में गिर रहा था। टोल कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना यूपीसीडा के अधिकारियों को दी।
बारिश और हादसे के डर को देखते हुए टोल की एक साइड को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। बारिश रुकने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने धंसी हुई जगह को भरकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया।
गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बरसात के कारण रोड कट गई थी जिसे ठीक कर दिया गया है। अभी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
बरसात के दिनों में एक्सप्रेस वे की पूरी निगरानी की जा रही है। पेट्रोलिंग टीम भी सक्रिय है। अगर कहीं कोई दिक्कत आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जा रहा है।
मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला 93 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस वे यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे है। यह बदायूं जिले की सीमा से होकर गुजरता है।
बारिश के दौरान एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह सड़क में दरारें आने और मिट्टी बहने की शिकायतें भी मिल रही हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
