, 


■ उत्कृष्ट वेशभूषा का हुआ चयन।
बदायूँ। विद्या भारती से संबद्ध शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर, सिविल लाइन्स, बदायूँ में शुक्रवार को सत्र 2026-27 की वेश प्रतियोगिता का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय की सभी कक्षाओं के भैया-बहिनों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष वन्दना एवं पूजन के साथ हुआ।
प्रतियोगिता को दो चरणों में सम्पन्न कराया गया। प्रथम चरण में कक्षाचार्यों द्वारा प्रत्येक कक्षा से श्रेष्ठ वेशभूषा वाले 10-10 भैया-बहिनों का चयन कर सेमीफाइनल के लिए भेजा गया। इसके उपरान्त बाहरी निर्णायक मण्डल ने पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ चयनित प्रतिभागियों की वेशभूषा, स्वच्छता एवं प्रस्तुति का सूक्ष्म निरीक्षण कर प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान घोषित किए। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी विजेता भैया-बहिनों को आगामी समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा पंचम के तीनों वर्गों में क्रमशः आयुष शंखधार, आरोही मिश्रा एवं मोनिका शंखधार ने प्रथम, आयुष कुमार, अनिका एवं काव्या यादव ने द्वितीय तथा माधव सिंह, सुनैना एवं अभिनव मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ के दोनों वर्गों में ऋतिक भारती एवं सारांश प्रथम, अंश ठाकुर एवं अभिनव यादव द्वितीय तथा रुद्र एवं काव्या तोमर तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा तृतीय के तीनों वर्गों में आराध्या, राभ्या शर्मा एवं खुशी प्रथम, शिवांश राजपूत, आरव कश्यप एवं अर्पित राजपूत द्वितीय तथा भाव्या पटेल, विजय चौहान एवं मुक्ति तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा द्वितीय के दोनों वर्गों में अद्वेता हिन्दवान एवं अनय शर्मा प्रथम, सिया शर्मा, अथर्व गौर एवं सिना भारती द्वितीय तथा आराध्या सिंह एवं परी शंखधार तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा प्रथम के दोनों वर्गों में अभिनंदन स्वरूप एवं दीक्षिका सिंह प्रथम, ऋषभ शाक्य एवं वंदना द्वितीय तथा कनिका मिश्रा एवं परी तृतीय स्थान पर रहे। प्रभात (यूकेजी) के दोनों वर्गों में हीरेन्द्र एवं हर्षित प्रथम, अदिति एवं नव्या शाक्य द्वितीय तथा हृदयांशी एवं अयान्शी तृतीय स्थान पर रहे। उदय (एलकेजी) के दोनों वर्गों में आदित्य कश्यप एवं हितांश दुबे प्रथम, ऋषभ साहू एवं कार्तिक द्वितीय तथा माधव शंखधार एवं रुद्र प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। सबसे छोटी कक्षा अरुण (एनसी) में वृंदा गुप्ता ने प्रथम, सिद्धि ने द्वितीय तथा आरव पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सभी विजेता भैया-बहिनों को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व विकास की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के रूप में प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा, रविन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा, रजनीश शर्मा, स्तुति कमठाना, रश्मि चौहान, मंजू शर्मा, संजीव शर्मा, रामौतार शर्मा, रविन्द्र राजपूत, अनुपम, ज्ञान श्री यादव, रुचि कश्यप, सोनम कश्यप एवं सोनी मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में प्रतियोगिता प्रमुख आचार्य रूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ आचार्य लालाराम वर्मा, कौशल किशोर पाठक, भोलेनाथ पाठक, सुबोध मिश्रा, नरेश पाल सिंह, राकेश मिश्रा, निरंजन सिंह, अविलेश यादव, मुकेश तिवारी, राजीव सिंह, अनुराग मिश्रा, राहुल शर्मा, देवेन्द्र कुमार तथा कु. आयुषी, पूजा शर्मा, ज्योत्स्ना सिंह, सुमन शर्मा, अंचल पाठक, कंचन गुप्ता एवं प्रियंका सिंह सहित समस्त आचार्य परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
