बदायूं। शहर के श्रीभामाशाह चौक से रेलवे ओवरब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क में बने गड्ढे और साइड फुटपाथ पर खड़े टैम्पो व टिर्री राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। अवैध पार्किंग और जर्जर सड़क के कारण इस मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
हालात इतने खराब हैं कि चौराहे पर तैनात आधा दर्जन यातायात पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद हर समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम में फंसने से आम नागरिकों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराई जाए और फुटपाथ व सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों को हटाया जाए, तो यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुचारु हो सकती है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
