।

कभी भी हो सकता है हादसा।
उझानी-बदांयू 25 जुलाई।
श्री धर्मार्थ कामधेनू गौशाला के पास बिजली विभाग की एक केबल काफी नीचे लटकी हुई है। इस लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी केबल से तार जोड़कर ई-रिक्शा चालक आए दिन अपना वाहन चार्ज करते हैं। बिना किसी सुरक्षा के की जा रही यह अवैध चार्जिंग न केवल बिजली चोरी को बढ़ावा दे रही है, बल्कि राहगीरों और बच्चों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। गौशाला क्षेत्र में आवागमन अधिक रहता है, ऐसे में यदि केबल टूटकर गिर गई तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
नगरवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि वह तुरंत मौके पर पहुंचकर लटकी केबल को ठीक कराए और अवैध चार्जिंग पर रोक लगाए। लोगों का कहना है कि विभाग समय रहते ध्यान नहीं देगा तो किसी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदार जागेंगे।
लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि जनहित को देखते हुए इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
