11:06 am Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

8 बसों का चालान कर सीज़ किया

बदायूं। परिवहन विभाग ने जनपद में अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देशों एवं शासन की मंशा के अनुरूप चलाए गए अभियान में 08 बसों का चालान कर उन्हें सीज़ किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी ने गुरुवार और शुक्रवार को संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई सभी बसों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट द्वारा संयुक्त निरीक्षण के बाद ही मुक्त किया जाएगा।

इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर भी व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान:

32 वाहन चालकों का बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान किया गया।
19 चालकों पर सीट बेल्ट न लगाने के कारण कार्रवाई हुई।
09 वाहन चालकों का रॉन्ग साइड ड्राइविंग में चालान किया गया।
10 वाहन चालकों पर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने के आरोप में चालान किया गया।

परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही तेज गति से वाहन न चलाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस