4:25 pm Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

समाजवादी पार्टी ने बदायूँ की सभी 6 विधानसभा इकाइयों के अध्यक्ष किए घोषित

सांसद आदित्य यादव ने दी शुभकामनाएँ, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी पत्रांक 301/2026 (दिनांक 09 जुलाई 2026) के अनुसार जनपद बदायूँ की सभी छह विधानसभा इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाना है।

सांसद आदित्य यादव ने सभी नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को प्रत्येक गाँव, बूथ और वार्ड तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने मजबूत संगठन को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष आशीष यादव को भेजे गए पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सभी विधानसभा अध्यक्ष 15 दिनों के भीतर अपनी कार्यकारिणी का गठन करें, नियमित मासिक बैठकें आयोजित करें, विधानसभा मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय संचालित करें तथा सक्रिय सदस्यों के साथ संगठन को और मजबूत बनाएं।

घोषित विधानसभा अध्यक्ष
112-बिसौली: सुरेन्द्र पाल सिंह
113-सहसवान: नवाव सिंह
114-बिल्सी: देवेन्द्र गौतम
115-बदायूँ सदर: अतुल पटेल
116-शेखूपुर: अशोक यादव
117-दातागंज: सतीश यादव

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करते हुए आगामी पार्टी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस