सांसद आदित्य यादव बोले— PDA को बूथ स्तर तक मजबूत करें, 2027 में परिवर्तन के संकल्प के साथ जुटें कार्यकर्ता
बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जनपद बदायूं की नगर पालिका एवं नगर पंचायत इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिले के विभिन्न नगर क्षेत्रों में नए अध्यक्षों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित पदाधिकारियों में बदायूं से सफ़ीर उद्दीन उर्फ मिल्की, बिल्सी से दीपक शर्मा, उझानी से प्रदीप गुप्ता, कछला से नरेंद्र कुमार सिंह, बिसौली से मोहम्मद अनीस, फैजगंज बेहटा से मशरूर खां, मुड़िया से होराम सिंह, सैदपुर से मोहम्मद सालिम और सहसवान से शादाब अंसारी को अध्यक्ष बनाया गया है।
इसी क्रम में इस्लामनगर से हाजी इश्तियाक अहमद, रुदायन से विनोद गुप्ता, दातागंज से वाहिद अंसारी, उसहैत से सैय्यद असगर अली, उसावां से बृजमोहन गुप्ता, अलापुर से मुहम्मद शोएब, सखानू से तकरीम अशर, ककराला से फिरोज खां तथा गुलड़िया से जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बदायूं सांसद आदित्य यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा घोषित संगठन सामाजिक समरसता और PDA की भावना को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा करते हुए प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाना है।
सांसद ने पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और PDA को बूथ स्तर तक संगठित कर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
आदित्य यादव ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ PDA को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ कार्य करेगा।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि बदायूं जनपद में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
