बदांयू 26 जुलाई।
बदायूं-मेरठ हाईवे पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। मंडी की ओर जा रहा एक ट्रक सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतरने से अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
यह घटना सहसवान क्षेत्र में चौकी नंबर-4 स्थित मलिक धर्म कांटा के पास रात करीब 1 बजे हुई। ट्रक का पहिया गड्ढे में गिरते ही उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। इसके बाद वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।
हादसे के समय रात होने के कारण हाईवे पर यातायात कम था, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक को भी कोई चोट नहीं आई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पलटे हुए ट्रक को हटवाया और हाईवे पर यातायात को सुचारु किया।
स्थानीय लोगो ने बताया कि लगातार बारिश के कारण हाईवे पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
उन्होंने संबंधित विभाग से इन गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
