बदायूं। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बदायूं स्थित ऑडिटोरियम में योग साधकों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसके उपरांत प्रातःकालीन सत्र में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर सभी योग साधकों ने अपने योग शिक्षक गिरधारी सिंह राठौड़ के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षक के मार्गदर्शन में नियमित योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली तथा अनुशासित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सभी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
समारोह में आवेश पाल सिंह, सचिन भारद्वाज, संजीव चौहान, शिशुपाल सिंह, भीमसेन सागर, अवधेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, विनीत पटेल, रविंदर शर्मा, सत्य प्रकाश, गिरीश चंद्र, राजवीर सिंह, दिनेश यादव, सुरेश पाल सिंह, मदनलाल पाल, अशोक कुमार, सोनू पटेल, नीलम सक्सेना, प्रवेश चौहान, रेनू गुप्ता, शांति देवी, लवली चौहान, स्वर्णलता, उषा पाल, अनुपमा सिंह, अखिलेश सहित बड़ी संख्या में योगी भाई-बहन उपस्थित रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
