4:27 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर प्रस्तुति

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 30.7.2026 को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. संध्या सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए “संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास” विषय पर श्रीमती अर्चना पाण्डेय द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया जिसमें उन्होंने संचार के महत्व, व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन तथा व्यावसायिक जीवन में संचार कौशल की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही छात्राओं को अपने व्यक्तित्व को निरंतर विकसित करने तथा व्यवहारिक जीवन में प्रभावी संवाद स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्कृष्ट संचार कौशल एवं सशक्त व्यक्तित्व सफलता की आधारशिला हैं तथा ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर डॉ.वेद प्रकाश,डॉ. बृजेश कुमार एवं डॉ. ऋषभ भारद्वाज उपस्थित रहे तथा उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना सिंह ने किया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस