सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव दौरी निरोत्तरपुर में एक युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
मृतक की मौत से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
