बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलों सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गुरुवार को संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति चेकिंग के दौरान मंगला देवी मंदिर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजू उर्फ रज्जू पुत्र मुनेन्द्र, तोफिक उर्फ तोसिफ पुत्र बदलू तथा फिरासत पुत्र बदलू, निवासी ग्राम लश्करपुर ओइया, थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस संबंध में थाना इस्लामनगर में मु.अ.सं. 200/26 के तहत धारा 317(2), 317(4), 318(4) एवं 111 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
