मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों के भीतर नेतृत्व क्षमता, दायित्वबोध और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करने के उद्देय से कक्षा-8 के विद्यार्थियों के मध्य ‘कक्षा प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराया गया। चुनाव की शुरुआत नामांकनों से हुई, जिसके बाद प्रत्याशियों द्वारा अपनी बात रखने के लिए एक संक्षिप्त अभियान चलाया गया। तत्पश्चात, विद्यार्थियों ने मतदान द्वारा अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों का चुनाव किया। मतों की गिनती के उपरांत विजयी प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई। विद्यालय प्रशासन और प्रबंध समिति ने सभी नवनिर्वाचित कक्षा प्रतिनिधियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाएँगे।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर बताया कि हमारा सदैव यह प्रयास रहता है कि हम केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें। कक्षा प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया केवल एक पद पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की मूल भावना, निष्पक्षता और नेतृत्व कौशल को समझने की एक व्यावहारिक पहल है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
