12:16 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में जलभराव से लोग परेशान, कांवड़ियों को भी हो रही परेशानी

मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में जलभराव से लोग परेशान, कांवड़ियों को भी हो रही परेशानी

सहसवान(बदायूं )सहसवान नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में गंदे पानी के जलभराव से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सावन माह में इसी मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों को भी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी व नगर पालिका प्रशासन से जल्द जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस