प्रेस विज्ञप्ति
बदायूं । दिनांक 2 अगस्त 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ सोमवार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सजीव प्रसारण के साथ किया गया। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सामूहिक रूप से श्रवण कर नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्त जीवन की शपथ के साथ हुई। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना ने सभी छात्राओं को अपने आस पास के समाज में नशामुक्त जीवन की जागरूकता प्रसारित करने का संदेश दिया। इसके उपरांत प्रो. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं ने जनजागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे से होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। साथ ही नशामुक्ति विषय पर छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। तदुपरान्त श्री रोहित कुमार के द्वारा सभी छात्राओं को मा. प्रधान मंत्री जी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। बरेली–बदायूँ मार्ग पर यातायात बाधित होने के कारण जो छात्राएँ महाविद्यालय नहीं पहुँच सकीं, उनके लिए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया। ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी छात्राओं ने भी प्रधानमंत्री के उद्बोधन का श्रवण कर अभियान में सहभागिता निभाई।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना, प्रो. मनोज कुमार, श्री रोहित कुमार, श्री उल्फ़त तथा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
