बदायूं में आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन, 18 हजार रुपये वेतन की उठाई मांग
बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्युत केंद्रों पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 निर्धारित करने तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की।
यह प्रदर्शन जनपद के बगरेन, इस्लामनगर, रुदायन, फैजगंज, आसफपुर, भानपुर, जरीफनगर, सहसवान, कुंवरगांव, बिनावर, मुड़िया, मौसमपुर मझरा, दातागंज, म्याऊं, उसावा, ककराला, सराय बरोलिया, ओल्ड नवादा, कार्यशाला सहित विभिन्न बिजली घरों पर आयोजित किया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन लखनऊ के इको गार्डन में लगातार चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 तय करना तथा अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान शामिल है।
प्रदर्शन के दौरान हर्षवर्धन, अभय कुमार, रंजीत, सनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव, अलाउद्दीन, इमरान, रूपेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुभाष, मुकेश, बलविंदर, धर्मवीर, यशवीर, अरविंद, रूप बसंत, पुष्पेंद्र, सुमित राठौर, मनवीर, राजवीर, प्रेमपाल प्रजापति, सतीश, विवेक कुमार, श्रीकृष्ण सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
