राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में आज दिनांक 31.7.2026 को नवप्रवेशित छात्राओं के लिए आयोजित पाँच दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का पंचम एवं अंतिम दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) संध्या सक्सेना ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा शासन द्वारा संचालित छात्र हितैषी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. वेद प्रकाश ने “उत्तर प्रदेश दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना” विषय पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए छात्राओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों एवं समयबद्ध आवेदन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी शैक्षिक प्रगति को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार, डॉ.वंदना, श्रीमती अर्चना पांडे, डॉ बृजेश कुमार, डॉ. भावना सिंह तथा समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ऋषभ भारद्वाज द्वारा किया गया। पाँच दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम के सफल समापन पर प्राचार्या ने समस्त वक्ताओं, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए नवप्रवेशित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
