4:22 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: टहलते समय ट्रेन की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखूपुर गांव का मामला

बदांयू 31 जुलाई।

जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक खाना खाकर टहलने निकला था।

जानकारी के अनुसार, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शेखूपुर गांव निवासी निसरत खां पुत्र मुश्ताक अली उम्र करीब 40 वर्ष रात में खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे।

टहलते-टहलते वह शेखूपुर चौकी क्षेत्र के रेलवे अंडरपास खम्मा के पास पहुंचे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और निसरत खां उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

निसरत खां की मौत से शेखूपुर गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस