11:21 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस की तत्परता से चार गुमशुदा बच्चे सकुशल परिजनों से मिले

बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली का परिचय देते हुए चार गुमशुदा बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया।

शुक्रवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुसेपुर स्थित गैस एजेंसी के पास चार छोटे बच्चे मिले हैं, जो अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे थे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की बरामदगी अभियान के तहत महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं।

पुलिस टीम ने बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई। त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों के चलते कुछ ही समय में बच्चों की पहचान कर उनके परिजनों का पता लगा लिया गया।

इसके बाद सभी चारों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने बदायूं पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

बदायूं पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय दायित्वों के निर्वहन में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस