बिल्सी । बदायूं के बिल्सी तहसील परिसर में बुधवार दोपहर समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष एडवोकेट दीपक शर्मा का बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और साथी अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई गई।
स्वागत समारोह के दौरान एडवोकेट दीपक शर्मा ने पार्टी नेतत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि एडवोकेट दीपक शर्मा के नेतत्व में नगर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर एडवोकेट ठाकर मुकेश सिंह, एडवोकेट ज्ञानसिंह त्यागी, एडवोकेट जेपी यादव, एडवोकेट हरिओम यादव, एडवोकेट मंज् यादव, एडवोकेट अरविंद यादव, एडवोकेट ठाकूर हेमंद्र सिंह, एडवोकेट अजयपाल सिंह यादव, एडवोकेट रामनिवास यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
