बिल्सी में योगेंद्र तोमर की दस्तक से सियासी पारा हाई, विरोधी खेमों में बेचैनी।
उझानी-बदांयू 29 जुलाई ।
114 बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में सियासी सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी योगेंद्र सिंह तोमर के लगातार दौरे और जनसंपर्क ने विरोधी दलों के साथ-साथ अपने ही खेमे में भी हलचल मचा दी है।
पिछले काफी दिनों से तोमर क्षेत्र के गांवों और कस्बों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। नुक्कड़ सभाओं, चौपालों और घर-घर जाकर वे आम जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। उनके इस जमीनी संपर्क को देखकर राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि यदि पार्टी ने इस बार उन पर दांव खेला तो बिल्सी विधानसभा का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।
अपनी संभावित उम्मीदवारी को लेकर पूछे जाने पर योगेंद्र तोमर ने कहा बिल्सी विधानसभा से मेरा केवल चुनाव लड़ना मकसद नहीं है। यहां मेरे रिश्तेदार, भाई-बंधु और अपने लोग रहते हैं। मेरा इनसे राजनीतिक से ज्यादा पारिवारिक जुड़ाव है। पार्टी जो भी दिशा-निर्देश देगी, मैं पूरी निष्ठा से उसका पालन करूंगा।
तीन वजहें, जिनसे बढ़ी खलबली विरोधी तो छोड़िए अपनी पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में भी श्री तोमर की क्षेत्र में सक्रियता से बेचैनी है
क्योंकि सघन जनसंपर्क कर योगेन्द्र तोमर रोजाना दर्जनों गांवों में बैठकें और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।
इससे चुनाव के समीकरण बदलने की पूरी संभावना नजर आती है, क्योंकि पुरानी कहावत है जो दिखता है वह बिकता है,तोमर की सक्रियता से विरोधी खेमों में बेचैनी साफ नजर आती है।
श्री तोमर काफी समय से बिल्सी क्षेत्र में जनता के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं, इससे उन्होंने पारिवारिक जुड़ाव क्षेत्र की जनता के बीच “अपनेपन” की छवि बना ली है।
फिलहाल सपा आलाकमान के फैसले का इंतजार है, लेकिन इतना तय है कि योगेंद्र तोमर की सक्रियता ने 114 बिल्सी की राजनीति में नई धार दे दी है। आने वाले दिनों में यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।
—
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
