5:23 pm Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

उसहैत में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत

उसहैत में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत, खाद और बिजली संकट को लेकर सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

उसहैत। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत सोमवार को उसहैत विद्युत उपकेंद्र परिसर में जिला उपाध्यक्ष पूरन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पंचायत का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पाल आर्य ने किया। बैठक में किसानों ने खाद की किल्लत, बिजली आपूर्ति और राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

पंचायत में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और बिजली व्यवस्था में सुधार करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन द्वारा कई किसानों के अंश (हिस्सेदारी) गलत दर्ज कर दिए गए हैं और उन्हें सही कराने के लिए अवैध रूप से धन की मांग की जाती है।

बैठक के बाद किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के नाम थाना अध्यक्ष को सौंपा। इसके अलावा बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए विद्युत विभाग के जेई को भी अलग से ज्ञापन दिया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार, जिला प्रभारी झांझन सिंह, जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना, रीवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष पूरन लाल गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पाल आर्य, भोजराज सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष (उसावा) महेंद्र सिंह, ग्राम अध्यक्ष सुखपाल (कुमरगांव), रामस्वरूप (लखपत नगला), राम सिंह, दयाराम, केदारराम, रामबक्स, खेमकरण, महाराम, भोमेंद्र, ग्राम अध्यक्ष कृपाल (शाहपुर), नन्हे सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस