बदायूं में मामूली बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल, सड़कों पर फिसलन से लोग परेशान
बदायूं। शहर में रविवार को हुई मामूली रिमझिम बारिश ने नगर पालिका के विकास और जलनिकासी संबंधी दावों की पोल खोल दी। कई प्रमुख सड़कों पर कीचड़ और फिसलन के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक खराब स्थिति छः सड़का से सब्जी मंडी चौराहा मार्ग की रही।
बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर नाले का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। निर्माण सामग्री और सड़क पर फैली मिट्टी बारिश के बाद कीचड़ में बदल गई, जिससे सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई। दिनभर दोपहिया वाहन चालक फिसलते रहे और कई लोग गिरकर चोटिल होने से बाल-बाल बचे।
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि अधूरे निर्माण कार्य के कारण आए दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लोगों ने नगर पालिका से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने तथा सड़क पर फैली मिट्टी हटवाकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।
नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और सफाई नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
